मुख्य समाचार

पूसा स्थित सेंटर को विकसित करे बोरलाॅग इंस्टीच्यूट

पटना । बोरलाॅग इंस्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया एवं इंटरनेशनल मेज एंड व्हीट इम्प्रुवमेंट सेंटर के महानिदेशक डाॅ मार्टिन जे क्राॅफ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की । डाॅ क्राॅफ की सीएम से यह दूसरी मुलाकात थी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की भौगोलिक स्थिति एवं नेपाल की परिस्थितियों के कारण बाढ़-सुखाड़, एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स , चक्रवात व वज्रपात की बारंबारता बढ़ने लगी है । उन्होंने पूसा स्थित बोरलाॅग इंस्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया कोे और बड़े स्तर पर विकसित करने का अनुरोध किया । डाॅ मार्टिन ने सीएम को संस्थान के मुख्यालय मैक्सिको आने का न्योता दिया।

जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम एवं खाद्य सुरक्षा कोे ध्यान में रखते हुए राज्य स्थित बोरलाॅग इंस्टीच्यूट पूसा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा एवं आईसीएआर के वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए 224 करोड़ का प्रोजेक्ट कृषि विभाग को दिया हैै । इसका टाइटल ‘क्लाइमेेट स्मार्ट एग्रीकल्चर इन बिहार- ग्लोबल नाॅलेज फाॅर लोकल साॅल्यूशन’ है । परियोजना पांच साल की है ।

सीएम ने 2016 में बोरलाॅग इंस्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया के पूसा स्थित फार्म भ्रमण के दौरान जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए एक विस्तृत परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया था । इस संबंध में बोरलाॅग इंस्टीच्यूट ने जलवायु परिवर्तन में उपयुक्त फसल चक्र एवं तकनीक का विकास किया हैै । इसे अभी पूसा फार्म एवं आसपास के कुछ किसानों के खेतों पर प्रदर्शित किया गया हैै ।

इस मौके पर डाॅ मार्टिन की पत्नी नायंकी नामेस्मा क्राॅफ, कृषि वैज्ञानिक यूंहे रेयेस, डाॅ अरुण जोशी , डाॅ राजुकमार जाट व सीएम के परामर्शी अंजनी सिंह मौजूद थे।   
 


संबंधित खबरें