मुख्य समाचार

सूखा क्षेत्र फसल अनुदान के लिए 22 से करें आवेदन

पटना । सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसान फसल अनुदान के लिए 22 अक्टूबर, 2018 से आॅन लाइन आवेदन करेंगे। अनुदान राशि 25 दिनों में किसानों के बैंक खाते में जाएगी। डीजल अनुदान की तरह ही यह राशि भी मिलेगी। फसल सहायता योजना लाभ के लिए 31 अक्टूबर और इनपुट सब्सिडी के लिए 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  

योजना का लाभ आॅन लाइन पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। इसके लिए उन्हें कृषि विभाग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक  DBT in Agriculture  पर लाॅग इन कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहल से पंजीकृत किसानों को फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना है।

राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद कम बारिश के कारण सूबे के 23 जिलों के 206 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इस मद में 1500 करोड़ राशि खर्च होगी। कृषि विभाग अन्य प्रखंडों की भी जांच कर रहा है। सूखे की स्थिति के लिए कृषि विभाग ने तीन पैमाने निर्धारित किए हैं। पहला खेत की मौलिक स्थिति, दूसरा फसलों के मुरझाने की स्थिति व तीसरा ऊपज में 33 फीसदी से कम उत्पादन को आधार बनाया  है।       


संबंधित खबरें