मुख्य समाचार

गिरमिटिया मजदूरों के रिकाॅर्ड उपलब्ध कराने का आग्रह

माॅरीशस/पटना । माॅरीशस गए बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने महात्मा गांधी संस्थान मेें रखे दस्तावेजों का जायजा लिया । कलकत्ता बंदरगाह से 1842 से 1910 के बीच माॅरीशस गए 4.54 लाख गिरमिटिया मजूदरों का ब्योरा 2055 रजिस्टर में दर्ज हैं । इन मजूदरों का नाम, पता, जाति और प्रवास की तिथि देखने के बाद बिहार सरकार की ओर से इन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया । 

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि गिरमिटिया मजदूरों के रिकार्ड के आधार पर बिहार सरकार उनके गांवों को चिन्हित करने के साथ यह पता लगायेगी कि किन-किन गांवों से कितने लोग माॅरीशस गए थे। गांधी संस्थान के प्रभारी ने बताया कि सभी रिकाॅर्ड को डिजिटल किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने माॅरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।  प्रधानमंत्री को बिहार आने का न्योता दिया । तत्कालीन प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम 2007 में बिहार दौरे पर आए थे । 


संबंधित खबरें