पटना/ 2.11.18 । बरौनी खाद कारखाना में मई 2021 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होगा । प्रतिदिन 2200 मीट्रिक टन अमोनिया एवं 3850 मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होगा । हिन्दुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड के एमडी अरुण कुमार गुप्ता एवं सीजीएम अतुल तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह जानकारी दी । कंपनी के अधिकारियों ने एक अणे मार्ग में सीएम से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने भी कंपनी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
उपक्रम के शुरू होने से 400 लोगों को प्रत्यक्ष जबकि 2200 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा । साथ ही राज्य के किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो सकेगा । राज्य की आय मेें भी वृद्धि होगी । यूनिट के शुरू होने से यातायात दबाव भी कम होगा । फिलहाल बिहार में वेस्टर्न एंड सेंट्रल रीजन से रेल व अन्य यातायात साधनों के जरिये उर्वरक की आपूर्ति हो रही है ।