मुख्य समाचार

महापर्व छठ की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा 

पटना / 3.11.18 । लोकआस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक स्टीमर से गंगा घाटों का जायजा लिया। घाट की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि छठ बिहारवासियों के लिए विशष्ट पर्व है । उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सीएम ने गंगा घाट के नजरी मानचित्र का भी अवलोकन किया । उन्होंने घाट की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया , लेकिन कुर्जी एवं एलसीटी घाट में और अधिक काम करने पर जोर दियाजिन घाटों पर सीढ़ी नहीं है, वहां अच्छे से स्लोप बनाने का निर्देश दिया । 

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, नंद किशोर यादव व दिनेश चंद्र यादव, मेयर, मुख्य सचिव, एडीजी एसके सिंघल व जेएस गंगवार, कई विभागों के प्रधान सचिव व पटना के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजद थे। 
 


संबंधित खबरें