मुख्य समाचार

रेरा में अब तक 33750 प्रोजेक्ट व 26018 एजेंट का रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/एजेंसी/15.11.18 । आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रेरा के तहत अब तक देश में 33750 प्रोजेक्ट और 26018 एजेंटों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। महाराष्ट्र में रजिस्ट्रेशन सबसे अधिक है। वहां 18392 प्रोजेक्ट और 17188 एजेंटों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने रियल एस्टेट सेक्टर में समानता, व्यावसायिकता और मानकों को रेखांकित करते हुए कहा कि रेरा के तहत सभी एजेंट एवं प्रोजेक्ट का पंजीकरण अनिवार्य है।

हरदीप सिंह पुरी नई दिल्ली में ‘रेरा -रियल एस्टेट में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का नया युग - कार्यान्वन के दो वर्ष और आगे की दिशा ’ विषय पर तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेरा के युग में हम उद्योग में सकारात्मक परिवर्तन देख रहे हैं। रेरा के कार्यान्वयन का यह दूसरा वर्ष है। मुझे खुशी है कि अधिकतर राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों ने रेरा के अंतर्गत नियमों को अधिसूचित कर दिया है। केवल छह पूर्वोत्तर राज्य और पश्चिम बंगाल में नियमों को अधिसूचित नहीं किया गया है। 
 


संबंधित खबरें