मुख्य समाचार

फूड पार्क के अधूरे काम देख केंद्रीय मंत्री नाराज, उद्घाटन से किया इनकार

खगड़िया/29.11.18 । केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मानसी स्थित प्रिस्टीन मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया। फूड पार्क के अधूरे काम को देख हरसिमरत कौर नाराज हो गईं। 

उन्होंने बताया कि प्रमोटर ने गलत सूचना देकर मंत्रालय से पार्क के उद्घाटन की तिथि तय करवा ली, जबकि यहां की स्थिति अलग है। अब तक एक भी यूनिट शुरू नहीं हुई है। न तो लोगों को रोजगार मिला है और न किसानों को लिंक किया गया है। पूरी तैयारी के बाद ही फूड पार्क का उदघाटन होगा। मैं खुद इसकी माॅनिटरिग करूंगी ।  

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग कीे दोनों मंत्री मंत्री हरसिमरत कौर बादल व साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य सरकार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, सांसद महबूब अली कैसर समेत सभी अधिकारी फूड पार्क के उद्घाटन समारोह में मानसी (खगड़िया) में मौजूद थे। 


संबंधित खबरें