मुख्य समाचार

133 एकड़ में बने बिहार पुलिस एकेडमी का उद्घाटन

राजगीर/3.12.18 । राजगीर में नवनिर्मित बिहार पुलिस एकेडमी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया । 133 एकड़ मे बने पुलिस एकेडमी में एसआई से लेकर डीएसपी तक की ट्रेनिंग होगी। साथ ही 4000 महिला एवं पुरुष आरक्षियों के लिए प्रशिक्षण भवन का शिलान्यास भी किया गया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि इसे इतना उत्तम संस्थान बनाइए कि आईएएस और आईपीएस भी यहां ट्रेनिंग के लिए आएं । पुलिस बल का दायित्व मानवता की रक्षा करना भी है। ट्रेनिंग के लिए अगर अतिरिक्त विशेषज्ञ की जरूरत होगी, तो राज्य सरकार उसके लिए राशि उपलब्ध कराएगी । 

पुलिस एकेडमी का शिलान्यास 13 अगस्त, 2010 को हुआ था। झारखंड बनने से पहले हजारीबाग में पुलिस प्रशिक्षण की व्यवस्था थी । फिलहाल नाथनगर (भागलपुर) में प्रशिक्षण दी जा रही है।  कार्यक्रम को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी केएस द्विवेदी, अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं डीजी (बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम) सुनील कुमार ने भी संबोधित किया। 


संबंधित खबरें