पटना/ 3.12.2018 । आयडियाथाॅन, 2018 में आये स्टार्ट अप से जलवायु परिवर्तन, कुपोषण, जल संरक्षण एवं कृषि उत्पादकता में कमी जैसी वैश्विक चुनौतियों सेे निबटने का आहवान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने किया । इसके लिए इनोवेशन एवं नई तकनीक अपनाने की सलाह दी । वे सरदार पटेल भवन में दो दिवसीय आयडियाथाॅन, 2018 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से देश तीन औद्योगिक क्रांतियों का लाभ नहीं ले सका । चौथी औद्योगिक क्रांति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लाॅक चेन, रोबोटिक्स व बिग डाटा आदि का उपयोग कर भारत को महत्वपूर्ण स्टेक होल्डर बनाने की अपील की । नवाचार एवं उद्यमिता का उपयोग गरीबी उन्मूलन में करना चाहिए।
राज्य सरकार पटना में Software Technology Park of India के क्षमतावर्द्धन के लिए 26 करोड़ रुपये उपलब्ध करा रही है। इससे एक लाख वर्गफीट अतिरिक्त कार्यक्षेत्र का निर्माण होगा । भागलपुर एवं दरभंगा में STP केंद्र की स्थापना के लिए 2-2 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध करायी गई है ।
आईआईटी बिहटा एवं बीआईटी पटना में Incubation Center का निमार्ण हो रहा है । बिहटा में आईटी पार्क एवं राजगीर में आईटी सिटी के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है । बिहार के 300 से अधिक काॅलेजों में फ्री वाई-फाई की सुविधाएं मिल रही हैं । 5000 से अधिक पंचायतें गांव ब्राॅडबैंड से जुड़ चुकी हैं ।
इस अवसर पर बिहार सरकार व विभिन्न कंपनियों के अधिकारी, आईआईएम बोधगया के निदेशक, आईटी एक्सपर्ट्स व छात्र उपस्थित थे।