मुख्य समाचार

आरबीआई की स्वायत्ता व विश्वसनीयता प्राथमिकता

मुंबई/12.12.18 । आरबीआई के नये गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई की स्वायत्ता और विश्वसनीयता को बनाए रखना प्राथमिकता होगी । सरकार और आरबीआई के बीच स्वतंत्र और निष्पक्ष चर्चा होनी चाहिए । हमें सभी हितधारकों (स्टेक होल्डर) से बात करनी चाहिए । सरकार सिर्फ हितधारक ही नहीं है बल्कि अर्थव्यवस्था को चलाती है । इसलिए बातचीत होनी चाहिए । ज्वाइन करने के बाद वे मीडिया को संबोधित कर रहे थे ।

शक्तिकांत दास ने कहा कि 13 दिसंबर,2018 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सीईओ और एमडी के साथ बैठक होगी। बैंकिंग हमारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और यह काफी चुनौतियां झेल रहा है। इससे शीघ्र निपटने की जरूरत है। मुद्रास्फीति पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक को सावधान रहने की जरूरत है । 

उर्जित पटेल के 10 दिसंबर को इस्तीफे के बाद 15 वें वित्त आयोग के सदस्य शक्तिकांत दास आरबीआई के नये गवर्नर नियुक्त किये गये । तमिलनाडु कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आर्थिक मामलों के सचिव भी रह चुके हैं। 2016 में हुई नोटबंदी (विमुद्रीकरण) के फैसले में वे शामिल थे।  
 


संबंधित खबरें