किशनगंज/12.12.18 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किशनगंज में इको टूरिज्म की संभावना है । यहां का वातावरण बेहतर और महानंदा का तट आकर्षक है । ड्रैगन फ्रूट व अनानस (पाइन एप्पल) के उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया । डाॅ कलाम कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर वे किशनगंज में थे। काॅलेज जिले के पोठिया प्रखंड में है । कृषि विकास मेला 2018 का भी उद्घाटन हुआ ।
मुख्यमंत्री ने कृषि वैज्ञानिकों को सलाह दी कि स्थानीय दलहन प्रजाति एवं क्लाइमेट को ध्यान में रखते हुए बीज की प्रजाति विकसित करें । जैविक खेती को बढ़ावा देने का निर्देष देते हुए कहा कि जहां बालू अधिक है वहां परवल, खीरा व तरबूज का उत्पादन करें। सौर ऊर्जा की जरूरत बताते हुए पांच एकड़ तालाब में सोलर प्लांट लगाने का निर्देश दिया । इससे मछली के साथ सौर ऊर्जा का भी उत्पादन होगा ।
डाॅ कलाम कृषि महाविद्यालय से बीएससी (एग्रीकल्चर) का फाइनल बैच पास आउट होने वाला है । यहां छह विषयों में पीजी एवं रिसर्च की पढ़ाई होगी।
इस मौके पर कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सुधीर कुमार एवं चंचल कुमार, सचिव डाॅ एन विजया लक्ष्मी, कोसी प्रमंडल की आयुक्त, बीएयू सबौर के वीसी डाॅ अजय कुमार सिंह, डाॅ कलाम कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो यूएस जायसवाल, स्थानीय सांसद व विधायक मौजूद थे।