मुख्य समाचार

बिहार में फाउंडेशन ने खर्च की 1400 करोड़ से अधिक राशि 

सिएटल (यूएसए)/17.12.18 । बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बिहार में अब तक 1400 करोड़ से अधिक राशि खर्च की है । आठ वर्षों में फाउंडेशन ने महिला एवं शिशु स्वास्थ्य तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये कार्य किया है । अमेरिका दौरे पर गए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और फाउंडेशन 2030 तक विकास लक्ष्यों के लिए काम करेंगे । 

डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार सरकार के आग्रह पर फाउंडेशन इंटरनेशनल लाइवस्टोक रिसर्च संस्थान, केन्या  के सहयोग से बिहार लाइव स्टोक (पशुधन) मास्टर प्लान तैयार कर रहा है । इससे बिहार के तीसरे कृषि रोड मैप (2017-22) में डेयरी उत्पादन डेढ़ गुना, पाॅल्ट्री दस गुना एवं मांस उत्पादन दोगुना के लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी । 

फाउंडेशन के सहयोग से ‘पशु सखी’ नाम से प्रसिद्ध 256 महिला पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 700 रुपये से 4200 रुपये प्रति माह आमदनी हो रही है । ये मुख्यतः बकरीपालक परिवारों को मामूली शुल्क पर उनके घर जाकर बकरी टीकाकरण एवं बंध्याकरण में मदद कर रही हैं । 

आर्थिक सशक्तिकरण के लिए फाउंडेशन की पहल पर राज्य के 14 प्रखंडों में 6500 महिलाओं की 8 किसान उत्पादक कंपनी का गठन किया गया है । ये मक्का, आलू व सब्जी का व्यापार कर रही हैं । इन कंपनियों ने 2015 से 2017 तक 24 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है।
 


संबंधित खबरें