मुख्य समाचार

जीविका बिहार इनोवेटिव ऑफ द इयर से सम्मानित

वाशिंगटन/पटना/21.12.18 । बिहार की जीविका परियोजना को वर्ल्ड बैंक ने इनोवेटिव ऑफ द इयर 2018 के लिए पुरस्कृत किया है । विश्व में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से चल रही 185 परियोजनाओें में जीविका सहित 9 अन्य परियोजनाओं को पुरस्कार के लिए चयन किया गया है । 

वाशिंगटन स्थित वर्ल्ड बैंक मुख्यालय में बैंक के दक्षिण एशिया के अध्यक्ष हार्टविग स्कैफर ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ बिहार की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। हार्टविग ने बताया कि जीविका का प्रयोग नाइजिरिया, कांगो एवं कंबोडिया जैसे मुल्कों में भी किया जाएगा । डिप्टी सीएम को यह भी आश्वस्त किया कि बिहार के विकास के लिए और अधिक ऋण देने के लिए वर्ल्ड बैंक तैयार है। 

वर्ल्ड बैंक लगभग 8 हजार करोड़ ऋण बिहार को दे रहा है। राशि बिहार के पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, बिहार कोसी पुनर्स्थापन , शिक्षक प्रशिक्षण, समाज कल्याण विभाग की बुनियाद संजीवनी सेवा एवं जीविका पर खर्च हो रही है । जीविका के तहत 90 लाख परिवारों कोे 8 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह में संगठित किया गया है। इसके लिए वर्ल्ड बैंक ने महिला सशक्तिकरण की प्रशंसा की । 


संबंधित खबरें