पटना/ 25.12.18 । बर्ड फ्लू वायरस से संजय गांधी जैविक उद्यान्न के 6 मोर मर गये हैं । घटना 16 से 20 दिसंबर, 2018 की है। सुरक्षा कारणों से जू को बंद कर दिया गया है । सभी पिंजड़े और एरिया को फार्मलीन-पानी मिश्रण एवं चूने के साथ छिड़काव का निर्णय लिया गया है। सेनेटाइज करने के बाद पूरे उद्यान्न की जांच होगी । वायरस नहीं पाए जाने के बाद ही उद्यान्न को आम लोगों के लिए खोला जायेगा ।
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि मृत मोरों का पोस्टमार्टम पटना में कराने के बाद ‘कारकस’ की जांच भोपाल में कराई गई । जांच में मृत्यु का कारण बर्ड फ्लू एच5 एन1 वायरस पाया गया । इस वायरस का बाघ, जेबरा और तेंदुआ में भी फैलने का खतरा रहता है । इसलिए तत्काल प्रभाव से उद्यान्न को बंद कर दिया गया है ।
उन्होंने क्रिसमस और नए साल के मौके पर होने वाली असुविधा के कारण दर्शकों से अपील की है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, उद्यान्न को खोल दिया जायेगा । इस दौरान अग्रिम टिकट बुक करा चुके दर्शक चाहे, तो टिकट का विस्तार या रिफंड करा सकते हैं ।