पटना । नये साल के जश्न को लेकर राजधानी के होटल गार्गी ग्रैंड ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। डाउनटाउन गैलरी नाईट कार्यक्रम में मुजरा होगा, जो पटनाइट्स के जश्न को खास बना देगा। कार्यक्रम 31 दिसंबर की रात 7 बजे से शुरू होगा। एंट्री फी कपल के लिए 3499, स्टैग के लिए 2499 एवं बच्चों के लिए 1499 है ।
बॉलीवुड नाईट में ग्लोरी महंथा लटकों-झटकों से जहां लोगों को रात भर झुमाएगी, वहीं अलीशा एंजिल गीतों की महफिल सजाएंगी एवं विष्णु बाबा सोनी गीतों संग झुमाएंगे। जीएम अभय झा ने बताया कि डाउनटाउन गैलरी नाईट में डांस ट्रूप और किड्स जोन में बच्चों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम होंगे।
महिलाओं के लिए नेल आर्ट, टैटू एंड सेल्फी स्टैंड की व्यवस्था होगी और ज्योतिषी 2019 का भविष्य बताएंगे। असिस्टेंट डायरेक्टर सेल्स अविनाश सिंह का कहना है कि लेविश गाला डिनर, मॉकटेल और 101 तरह के विशेष व्यंजन का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा।