मुख्य समाचार

बिहार म्यूजियम, पटना

बिहार के इतिहास एवं कला को जानने के शौकीन बिहार म्यूजियम जाना न भूलें। 2015 में तैयार म्यूजियम जवाहर लाल नेहरू मार्ग में (हाईकोर्ट के समीप ) है। प्राचीन, मध्य एवं आधुनिक बिहार के इतिहास को अवशेष एवं पेंटिंग के जरिये दर्शाया गया है। इसके लिए कई गैलरी है।

मौर्य काल की दीदारगंज (पटना) से 1917 में मिली यक्षी की प्रतिमा भी यहीं है। इसे भारतीय कला का अनूठा उदाहरण माना जाता है। बिहार के गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए थियेटर में 10 मिनट की फिल्म भी दिखाई जाती है। 

चाइल्ड गैलरी वैसे तो बच्चों के लिए है, लेकिन यह बड़ों को भी पसंद आती है। प्राचीन शासन व्यवस्था को वैज्ञानिक तरीके से दिखाया गया है। शेरशाह सूरी कालीन कई चीजें दर्शकों को लुभाती हैं।  

शाॅपिंग-रेस्टोरेंट : शाॅपिंग के लिए परिसर में ही सेंट्रल काॅटेज इंडस्ट्रीज का एम्पोरियम है। म्यूजियम घूमने के बाद कुछ खाने की भी इच्छा होगी। द पॉट बेली रेस्टोरेंट आपके स्वागत के लिए तैयार है। 

नोट : म्यूजियम का समय 10.30 से 5 (सोमवार बंद) है। पार्किंग की सुविधा म्यूजियम के पीछे उपलब्ध है।  


संबंधित खबरें