मुख्य समाचार

मौलाना आजाद 18 को होगी रिलीज 

मौलाना अबुल कलाम आजाद पर बनी पहली हिन्दी फिल्म 18 जनवरी, 2019 को देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता, कथा, पटकथा, संवाद व गीत लेखक डॉ राजेंद्र संजय हैं। निदेशक भी डॉ. राजेंद्र संजय और संजय सिंह नेगी हैं। 

फिल्म में संगीत कहार ने दिया है जबकि आर्ट निदेशक मनोज मिश्रा हैं। फिल्म के मुख्य पात्र की भूमिका लिनेश फणसे (मौलाना आजाद), सिराली (जुलैखा बेगम), सुधीर जोगलेकर, आरती गुप्ता, डॉ. राजेंद्र संजय, अरविंद वेकरिया, शरद शाह, केटी मेंघानी, चेतन ठक्कर, सुनील बलवंत, माही सिंह, चांद अंसारी और वीरेंद्र मिश्र ने निभायी है।

फिल्म के निर्माता डॉ राजेंद्र संजय ने बताया कि फिल्म का निर्माण मैंने मौलाना आजाद की जीवनी से प्रभावित होकर किया। मौलाना आजाद एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनके जीवन में काफी भावनात्मक उतार-चढ़ाव थे। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनके कार्यों की गाथा अनूठी है। मौलाना आजाद पर बनने वाली भारत की यह पहली फिचर फिल्म है। इसके किरदारों का फिल्म निर्माण के दौरान महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 

केंद्रीय शिक्षामंत्री के रूप में मौलाना आजाद ने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में क्रांति पैदा करके भारत को पश्चिमी देशों की कतार में खड़ा किया। हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले आजाद जैसे सपूत के जीवन की दिलचस्प कहानी को रुपहले पर्दे पर देखिए।
 


संबंधित खबरें