कैमूर जिला स्थित करकटगढ़ जलप्रपात का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 जनवरी, 2019 को अवलोकन किया। उन्होंने जलप्रपात के मनोरम दृश्य की प्रशंसा की और इसके उद्गम स्थल को देखने की इच्छा व्यक्त की। इसके लिए उन्होंने दोबारा कैमूर आने का वादा किया।
सीएम ने कहा कि करकटगढ़ काफी अच्छी जगह है। इसे इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जायेगा। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा व चंचल कुमार सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे।