मुख्य समाचार

फसल अवशेष को न जलाएं , कार्य समूह करेगा जागरूक

पटना/23.01.19 । किसान फसल अवशेष को खेत में नहीं जलाएं। इसके लिए राज्य सरकार जागरूकता अभियान चला रही है । फसल अवशेष को जलाने एवं इसके नुकसान को बताने के लिए कई विभागों का समूह गठित किया गया है । समूह कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में कार्य करेगा । कृषि उत्पादन आयुक्त का पद रिक्त होने पर विकास आयुक्त अध्यक्षता करेंगे । 

संबंधित विभागों में कार्य भी बांट दिया गया है ताकि किसानों को समुचित जानकारी मिल सके । कार्य समूह की बैठक धान फसल की कटाई के समय (अक्टूबर के अंतिम एवं नवंबर के पहले सप्ताह) एवं गेहूं फसल की कटाई के समय (मार्च के अंतिम एवं अप्रैल के पहले सप्ताह) होगी । 

कार्य समूह के सदस्य : प्रधान सचिव कृषि (सदस्य सचिव), प्रधान सचिव पर्यावरण एवं वन विभाग, सहकारिता, शिक्षा, पंचायती राज एवं स्वास्थ्य, सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन, ग्रामीण विकास व सूचना एवं जनसंपर्क, कृषि निदेशक, डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निदेशक प्रसार शिक्षा एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा हैं। 

प्राय: देखा गया है किसान फसल की कटाई के बाद फसल अवशेष को खेत में ही जला देते हैं । इसका मिट्टी, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है । खुट्टी, पुआल एवं भूसा फसल अवशेष हैं ।   
 


संबंधित खबरें