मुख्य समाचार

आदि महोत्सव 25 से, देखें जनजातीय कला व संस्कृति 

पटना/24.01.19 । आदिवासी समाज की कला, संस्कृति, व्यंजन एवं आजीविका को देखने का मौका पटनावासियों को मिलने जा रहा है। पटना में पहली बार इंदिरा गांधी प्लेनेटोरियम में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक आदि महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव का आयोजन ट्राइफेड (tribal cooperative marketing development federation of india ltd) कर रहा है। ट्राइफेड भारत सरकार के ट्राइबल अफेयर्स मंत्रालय के अधीन है। 

ट्राइफेड के एमडी प्रवीर कृष्ण ने बताया कि आदिवासियों की कला की कीमत जंगलों में नहीं मिल सकती है। वे कड़ी मेहनत से सामान बनाते हैं। इसका सम्मान करते हुए ट्राइफेड मार्केटिंग में मदद कर उनकी आय बढ़ा रहा है। सारा खर्च ट्राइफेड वहन करता है। करीब 1 लाख एसएचजी जुड़े हैं। विभिन्न राज्यों में महोत्सव का आयोजन 30 अप्रैल 2019 तक होगा।

बिहार में करीब 3 लाख जनजाति हैं। आदि महोत्सव पटना में बेतिया की थारू जनजाति के वस्त्र उत्पाद को प्रोमोट किया जायेगा। महोत्सव में 24 राज्यों के 70 स्टाॅल होंगे। करीब 8 करोड़ के सामान विक्रय का लक्ष्य है। जनजाति समाज के व्यंजन, संगीत एवं नृत्य का आनंद भी दर्शक ले सकेंगे। 

प्रबंध निदेशक ने बताया कि tribes india का शोरूम भी मौर्यलोक काॅम्पलेक्स में 1 फरवरी को खुलेगा। इसके साथ ही देश में tribes india के 103 शोरूम हो जायेंगे। महोत्सव का उद्घाटन 25 जनवरी को डिप्टी सीएम सुशील मोदी करेंगे। साथ ही मंत्री मंगल पांडेय एवं रमेश ऋषिदेव भी मौजूद रहेंगे।   


संबंधित खबरें