नई दिल्ली/06.02.19। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालकटोरा स्टेडियम में 13-14 फरवरी को क्रेडाई यूथकॉन को संबोधित करेंगे। इसमें करीब 3000 युवा रियल एस्टेट डेवलपर्स शामिल होंगे। दो दिवसीय समिट रियल एस्टेट का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
क्रेडाई के नेशनल प्रेसिडेंट जक्षय शाह ने कहा क्रेडाई यूथकॉन 2019 देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट समिट होगी। यह देश में होने वाले सम्मेलनों के लिए एक उच्च मापदंड स्थापित करेगी। भारतीय रियल एस्टेट के विकास में क्रेडाई की पहल की कोई सीमा नहीं है। इसका लक्ष्य भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करना है।
ये होंगे शामिल : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व हरदीप सिंह पुरी, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार, एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख, पेटीएम के विजय शर्मा, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल, रेरा के राज्यों के चीफ गौतम चटर्जी, राजीव कुमार, केके खंडेलवाल व एंथनी डीई एसए।