मुख्य समाचार

2 लाख 501 करोड़ का बजट पेश, शिक्षा पर सर्वाधिक खर्च

पटना/12.02.19। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 2,00,501 करोड़ का बजट विधानमंडल में पेश किया। राजकोषीय घाटा 16,101 करोड़ अनुमानित है, जो राज्य सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) का 2.81 प्रतिशत है । 2018-19 के बजट से 2019-20 का बजट 23,510 करोड़ अधिक है।

शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य प्राथमिकता : बजट में शिक्षा पर सर्वाधिक राशि 34,798 करोड़ खर्च होगी। सड़क पर 17,923 करोड़, स्वास्थ्य पर 9,622 करोड़ एवं ऊर्जा पर 8894 करोड़ राशि खर्च की जायेगी। 

कृषि, उद्योग, पशु व मत्स्य संसाधन : कृषि विभाग को 2958.77 करोड़, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग को 953.25 करोड़, उद्योग विभाग को 821.39 करोड़ एवं गन्ना उद्योग को 217.52 करोड़  राशि आवंटित की गई है। 

व्यय : बजट में योजना व्यय 1,01,391 करोड़ रुपये एवं स्थापना व प्रतिबद्ध व्यय 99,110.01 करोड़ रुपये है। प्रतिबद्ध व्यय में वेतन, पेंशन, ब्याज भुगतान एवं लोक ऋण का भुगतान शामिल है। 

आय : बजट में राजस्व एवं पूंजीगत (उधार व कर्ज वापसी) आय 2,01,584.76 करोड़ बताया गया है। राजस्व से अनुमानित आय 1,76,747 करोड़ है। इसमें केंद्र से प्राप्त राजस्व 1,38,141 करोड़ एवं राज्य के अपने राजस्व से 38,606 करोड़ शामिल है। वाणिज्य कर विभाग (राज्य कर) का राजस्व लक्ष्य 25,500 करोड़ है।    


संबंधित खबरें