मुख्य समाचार

पीएम ने बिहार को सौंपी 33 हजार करोड़ की परियोजनाएं

बेगूसराय/पटना/17.02.19 । बिहार के लिए 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बेगूसराय के उलाओ एयरपोर्ट पर सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। जनसभा को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने संबोधित किया। 

इन योजनाओं का पीएम ने किया उद्घाटन : 
1.    सिटी गैस वितरण के तहत पटना के 1.74 लाख घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी), वाहनों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) एवं इंडस्ट्रियल यूनिट को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होगी । 

2.    पटना रिवर फ्रंट डेवलपमेंट फेज 1, लागत 243.27 करोड़,  योजना के तहत बने 16 घाट, 1 शवदाहगृह, 4.9 किलोमीटर सैर स्थल व 3 मल्टीपर्पस बिल्डिंग।

3.    पटना-रांची एसी ट्रेन (साप्ताहिक) वाया जहानाबाद-गया-कोडरमा-हजारीबाग ।

4.    बरौनी में उर्वरक इकाई को पुनजीर्वित, जगदीशपुर-हल्दिया व बोकारो-धामरा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना फेज 1, इससे 415 किलोमीटर के दायरे में 9 जिलों में घरेलू एवं परिवहन क्षेत्र के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होगी। 

5.    बरौनी-कटिहार-कुमेदपुर, मुजफ्फरपुर-सुगौली-बेतिया, सुगौली-रक्सौल, फतुहा-इस्लामपुर व बिहारशरीफ-दनियावां रेल सेक्शन में विद्युतीकरण । 

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास:

1.    पटना मेट्रो रेल परियोजना - 13365.77 करोड़ लागत, 31.39 किलोमीटर लंबाई के दो काॅरिडोर, पहला दानापुर से मीठापुर 16.94 किमी, दूसरा पटना स्टेशन से न्यू आईएसबीटी 14.49 किलोमीटर, पांच साल में कार्य पूरा होने की संभावना।

2.    अमृत परियोजना - 22 जिलों के लिए शहरी जलापूर्ति योजना, लागत 1427.14 करोड। 

3.  सिवरेज परियोजना - लागत 452.24 करोड़, कर्मलीचक व बाढ़ (पटना), सुल्तानगंज व नवगछिया (भागलपुर)।  

4.    बरौनी में अमोनिया-यूरिया उर्वरक काॅम्पलेक्स 

5.    बरौनी रिफाइनरी में एटीएफ हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट, इससे बिहार व नेपाल की विमान ईंधन की जरूरत पूरी होगी। 

6.    पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन का पटना-मुजफ्फरपुर तक विस्तार।

7.    बरौनी रिफाइनरी क्षमता का विस्तार, इससे पूर्वी भारत में पेट्रो उत्पाद की बढ़ती मांग की पूर्ति हो सकेगी।       

इस मौके पर राज्यपाल लालजी टंडन, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, राम कृपाल यादव, अश्विनी चौबे व आरके सिंह, राज्य सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, राजीव रंजन सिंह, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय व विजय कुमार सिन्हा समेत कई सांसद व विधायक मौजूद थे।

पटना मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व राज्य सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा  उपस्थित थे । 


संबंधित खबरें