मुख्य समाचार

इजरायल के सहयोग से नालंदा व वैशाली में बने सेंटर  

बिहारशरीफ/27.02.19। इजरायल के सहयोग से बिहार में सब्जी व फल की उन्नत खेती के लिए दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्य कर रहे हैं । चंडी (नालंदा) में सब्जी और वैशाली में फल पर काम हो रहा है। जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी। वे चंडी ब्लाॅक में कृषि विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 3 योजनाओं का उद्घाटन एवं 66 योजनाओं का शिलान्यास किया।

सीएम ने कहा जिला के सोहसराय के सोहडीह गांव में आलू और फूलगोभी की खेती की खबर अमेरिका तक पहुंच गई। नोबल पुरस्कार विजेता जोसेफ स्टिगलेट्स इसे देखने के लिए यहां आ गये। किसानों की बात से प्रभावित होकर उन्होंने कहा बिहार के किसान वैज्ञानिकों से भी अधिक समझदार हैं। 

साथ ही जिले के रहुई प्रखंड के पैठना में डेंटल काॅलेज एवं अस्पताल का भी शिलान्यास किया। पटना के बाद बिहार का यह दूसरा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल होगा। इस मौके पर मंत्री प्रेम कुमार, श्रवण कुमार व मंगल पांडेय, क्षेत्र के सांसद व विधायक, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, संजय कुमार, चैतन्य प्रसाद व सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार भी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें