पटना/01.03.19 । बिहार कृषि डायरी 2019 का विमोचन एवं कृषि उत्पाद विक्रेताओं में प्रमाणपत्र का वितरण कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन बामेती, पटना में किया गया।
कृषि डायरी में खाद्यान्न एवं बागवानी फसलों की तकनीकी जानकारी के साथ हर माह कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्यों का वर्णन है। डायरी के अंतिम पेज पर फसल अवशेष को खेत में नहीं जलाने एवं नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए संदेश प्रकाशित किया गया है।
कृषि विभाग के मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधकारी एवं प्रसारकर्मियों के पास डायरी रहेगी। कृषि मंत्री ने अगले साल से डायरी को जनवरी में ही जारी कराने का निर्देश दिया है। काॅफी टेबल बुक में कृषि रोड मैप के लक्ष्य एवं उपलब्धियों को विशेष रूप से दर्शाया गया है।
केंद्र सरकार ने उपादान विक्रेताओं के लिए कृषि प्रसार सेवाओं में डिप्लोमा कार्यक्रम की शुरुआत 2003 में की है। योजना का संचालन मैनेज, हैदराबाद कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं कीट, फसल की बीमारी एवं उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी देना है। इसकी जानकारी चयनित विक्रेता देंगे।
इस अवसर पर प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे, बामेती के निदेशक डाॅ जितेन्द्र प्रसाद, मैनेज हैदराबाद के निदेशक डाॅ एन. बालासुब्रहमण्यम, मैनेज हैदराबाद के सलाहकार डी कोटेश्वर राव समेत चयनित 156 विक्रेता मौजूद थे।