मुख्य समाचार

एसके मेमोरियल में बिहार दिवस समारोह 22 मार्च से 

पटना/21.03.19। बिहार दिवस (22 मार्च) का तीन दिवसीय समारोह 22-24 मार्च तक है। उद्घाटन समारोह एसके मेमोरियल हाॅल में होगा। मुख्य सचिव दीपक कुमार समारोह का उदघाटन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 22 मार्च को ऋचा शर्मा, 23 मार्च को पद्मभूषण शारदा सिन्हा, रंजना झा व चंदन तिवारी एवं 24 मार्च को कविता सेठ व नीलम चौधरी अपनी प्रस्तुति देंगे।   

 इस मौके पर राज्यपाल लाल जी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, दार्शनिक व शैक्षिक दृष्टिकोण से गौरवशाली बिहार निरंतर विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। उन्होंने बिहारवासियों से अनुरोध किया है कि वे बिहार के समग्र विकास व नव निर्माण में अपना योगदान दें।  

मुख्यमंत्री ने कहा बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे। 
 


संबंधित खबरें