मुख्य समाचार

कृष व्हाइट ब्रिक्स हर मौसम में उपयुक्त, लाल ईंट से भी सस्ता

पटना/22.03.19। कृष व्हाइट ब्रिक्स (krrish white bricks पटना में AAC ब्लाॅक का उत्पादन कर रही है। कंपनी के इस प्रोडक्ट से भवन निर्माण क्षेत्र में बदलाव आया है। यह लाल ईंट से सस्ता है। हल्के ब्लाॅक होने के कारण तैयार दीवार हर मौसम के लिए उपयुक्त है। साथ ही आग, पानी व दीमक का भी खतरा नहीं रहता है। 

पटना के मेदांता हाॅस्पिटल, आईएसबीटी बस स्टैंड, पटना म्यूजियम के नजदीक बन रहा अंबुजा काॅम्पलेक्स एवं शहर के कई भवनों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। पटना से झारखंड व नेपाल भी व्हाइट ब्रिक्स की आपूर्ति हो रही है।  

AAC ब्लाॅक का निर्माण फ्लाई ऐश से होता है। यह हरित भवन निर्माण में भी मदगार है। ब्लाॅक की खासियत जानने के बाद फ्लैट लेने वाले भी बिल्डर्स से आईएसआई मार्क व्हाइट ब्रिक्स की मांग कर रहे हैं।

krrish white bricks llp के पार्टनर शशांक अग्रवाल ने बताया कि AAC ब्लाॅक बड़े आकार में हैं। ये 25 इंच चौड़ा, 8 इंच ऊंचा एवं 4 इंच से 10 इंच की मोटाई में तैयार किये जाते हैं। ब्लाॅक का आकार एक सामान होने के कारण दीवार पर प्लास्टर की जरूरत नहीं होती है। 

उन्होंने कहा बिहार के कुछ भवन निर्माता पहले दिल्ली व कोलकाता से ब्लाॅक मंगाया करते थे, लेकिन महंगा होने के कारण इसका प्रयोग सीमित था। पटना में उत्पादन शुरू होने से भवन निर्माताओं का काफी राहत मिली है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर 1985 से ही उत्पादन जारी है। अधिक जानकारी कंपनी की वेबसाइट www. krrish blocks. com पर उपलब्ध है।   


संबंधित खबरें