सबौर/27.03.19। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में जनजातीय क्षेत्रीय उप परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला हुई। बांका जिले से किसान संतलाल बेसरा, कटिहार जिले से लीली मरांडी एवं किशनगंज जिले केे जोसफ हेम्ब्रम ने परियोजना की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यशाला में परियोजना की समीक्षा एवं आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
कुलपति डाॅ अजय कुमार सिंह ने कहा कि बांका, कटिहार एवं किशनगंज जिलों में परियोजना के अंतर्गत काफी काम हुआ है। कम अवधि के धान, दलहन फसल को बढ़ावा, मुर्गी पालन, शहद उत्पादन व पोषण वाटिका के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आये हैं।
निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ आर. के. सोहाने ने कहा कि समूह निर्माण एवं कृषक उद्यमिता विकास इस परियोजना को नई ऊंचाई पर ले जायेगा। इससे किसानों का जीवन स्तर बेहतर होगा। तीनों जिलों से आये कृषि वैज्ञानिकों ने विभिन्न तकनीक व उपलब्धियों को बताया।