मुख्य समाचार

सीमेंट कीमत की निगरानी के लिए बने रेगुलेटरी अथाॅरिटी 

पटना/20.04.19। बिल्डर एसोसिएशन ऑफ  इंडिया (बीएआई) ने सीमेंट रेगुलेटरी अथॅारिटी बनाने की मांग सरकार के समक्ष रखी है। एसोसिएशन का कहना है कि सीमेंट की कीमत काफी बढ़ गयी है। अथॅारिटी बनने से सीमेंट कीमत की निगरानी हो सकेगी। साथ ही देश में एक स्टैंडर्ड बिडिंग डाॅक्यूमेंट का भी प्रस्ताव दिया है। अभी हर राज्य में अलग-अलग डाॅक्यूमेंट है। इस कारण परेशानी होती है। 

अधिवेशन भवन में आयोजित बीएआई की राष्ट्रीय बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखे । नवनियुक्त अध्यक्ष सचीन चंद्रा ने कहा कि सभी प्रस्ताव से नीति आयोग अवगत है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग के स्तर पर निर्णय लिया जायेगा। रियल एस्टेट में जीएसटी से संबंधित सुधार के लिए सरकार से आश्वासन मिला है। 

रेरा एक्ट 2016 पर भी चर्चा हुई। सचीन चंद्रा ने कहा कि इसके प्रावधान की वजह से अपील के मामले बढ़ेंगे। मामले के शीघ्र निबटारे के लिए ज्यूडिशियल ऑफिसर की नियुक्ति होनी चाहिए। सीए तरूण घिया ने जीएसटी और रेरा पर अपने विचार रखे। इस मौके पर बीएआई बिहार चैप्टर के भवेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मणिकांत, एनके ठाकुर समेत कई राज्यों के बिल्डर मौजूद थे।          
 


संबंधित खबरें