भारत के पहले वर्ल्ड क्लास की क्रूज शिप कर्निका ने अपनी सेवा शुरू कर दी है। फिलहाल सफर मुंबई से गोवा है। शीघ्र चेन्नई, विशाखापत्तनम, दुबई व अन्य खाड़ी देशों के लिए भी सेवा शुरू होगी।
7 स्टार होटल की सुविधा से सुसज्जित कर्निका में करीब 2700 यात्री सफर कर सकते हैं। 14 मंजिल क्रूज का वजन 70,285 टन है। समुद्र के सफर का आनंद लेने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में यह क्रूज कामयाब है। क्रूज में शॉपिंग सेंटर, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, बच्चों के लिए वाॅटर पार्क, काॅफी शाॅप, विशाल लौंज व मनोरंजन के सभी साधन हैं।
बूकिंग के लिए जेन क्रूज प्रा. लि., मुंबई के 1800 266 8927 पर काॅल कर सकते हैं।