नृत्यांगन हॉबी सेंटर ने अपनी तीसरी शाखा कंकड़बाग (मलाही पकरी) में खोली। उद्घाटन रेनबो होम्स की बच्चियों ने किया। संस्थान की दो शाखाएं बोरिंग रोड (विवेकानंद पथ) और आशियाना (राम नगरी मोड़) में हैं। सभी शाखाओं में 800 बच्चे और महिलाएं नृत्य और फिटनेस क्लासेज का प्रशिक्षण ले रही हैं।
सेंटर की निदेशक मौसम शर्मा ने बताया कि नृत्य और बॉडी फिटनेस के क्षेत्र में नृत्यांगन ने राजधानी में अपनी एक पहचान बनाई है। संस्थान से अब तक हजारों बच्चों ने शिक्षा ग्रहण कर अपना व संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान संगीत प्रेमियों को तराश कर उन्हें एक मंच प्रदान करता है।
28 अप्रैल 2019 को नृत्यांगन आठवीं वर्षगांठ एसके मेमोरियल हॉल में मनाने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर जवान व शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। विश्व पृथ्वी दिवस पर संस्थान के बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया ।