पटना/30.04.19। म्यूनिसिपल बिल्डिंग ट्रिब्यूनल 1 व 2 का अध्यक्ष अखिलानंद दुबे को बनाया गया है। वे सेवानिवृत्त अपर जिला व सत्र न्यायाधीश हैं। पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की अनुशंसा के बाद अखिलानंद दुबे की सेवाएं नगर विकास व आवास विभाग को सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
ट्रिब्यूनल भवन निर्माण के विवादित मामलों की सुनवाई करता है। 2013 में पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ट्रिब्यूनल का गठन हुआ था। उस समय राजधानी के एसके पुरी व पाटलिपुत्र क्षेत्र में हाउसिंग सोसायटी के मकानों में व्यावसायिक गतिविधि का मामला काफी तूल पकड़ा था। पटना नगर निगम ने ऐसे मकानों को चिहिनत कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।