मुख्य समाचार

कृषि यंत्रों की अनुदान सीमा में 20 फीसदी इजाफा

पटना/27.05.19। बिहार के कृषि यंत्र निर्माताओं की अनुदान दर की अधिकतम सीमा में 20 प्रतिशत वृद्धि की जायेगी। बिहार निर्मित किसी यंत्र पर वर्तमान में 50 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है, तो उस पर 70 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके पीछे सरकार का मकसद किसानों को राज्य की मिट्टी, जलवायु एवं फसल पद्धति के अनुरूप यंत्र उपलब्ध कराना है। 

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि विभाग राज्य में कृषि आधारित उद्योग विशेषकर कृषि यंत्रों के निर्माण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। इससे राज्य के अंदर बड़े पैमाने पर कृषि यंत्र उद्योग की स्थापना होगी। साथ ही रोजगार सृजन भी होगा।

राज्य के कृषि यंत्र निर्माताओं के उत्पादों की पहचान विभागीय समिति करेगी। कृषि यंत्र निर्माता एवं कृषि पदाधिकारियों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य निर्मित मशीन के पेटेंट के लिए निर्माताओं को पांच लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कृषि यंत्रों के परीक्षण में लगने वाले शुल्क को प्रशासनिक मद में उपलब्ध राशि से करने का प्रस्ताव है। निर्माताओं को जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं उद्योग विभाग से प्रमाण-पत्र लेना होगा। 
 


संबंधित खबरें