मुख्य समाचार

जेम पोर्टल से खरीद में बिहार का नौवां स्थान

पटना/29.05.19। बिहार ने जेम पोर्टल से खरीद में देश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में बिहार ने आंध्र प्रदेश, राजस्थान एवं तमिलनाडु राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 2018-19 में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने जेम पोर्टल से 423 करोड़ रुपये के सामान की खरीद की। 2019-20 में 2000 करोड़ रुपये खरीद का लक्ष्य है।

इस पोर्टल पर निबंधित आपूर्तिकर्ताओं में बिहार के 2507 हैं। विभिन्न विभागों के 418 कार्यालयों के अधीन 694 यूजर्स निबंधित हैं। 2018-19 में GeM (  Government e Marketplace ) पोर्टल से सर्वाधिक 218 करोड़ रुपये से विभिन्न नगर निकायों ने छोटे वाहन एवं डस्टबीन, 106 करोड़ रुपये से गृह विभाग ने टाटा मोटर्स व महिंद्रा कंपनियों से वाहन एवं समाज कल्याण विभाग ने 57 करोड़ रुपये के सामान की खरीद की। पोर्टल से वाहनों की खरीद बाजार मूल्य से लगभग 10 फीसदी कम कीमत पर हुई है। 

भारत सरकार के जेम पोर्टल से सरकारी विभाग फ्लिपकार्ट एवं अमेजाॅन की तरह ऑनलाईन सामान एवं सेवाओं की खरीद कर सकते हैं। बिहार एवं राज्य से बाहर के आपूर्तिकर्ता इस पर निबंधन करा सकते हैं।

सामान एवं सेवाओं की खरीद में निष्पक्षता एवं पारिदर्शिता लाने के उद्देश्य से जेम पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। निबंधित आपूर्तिकर्ताओं से 50 हजार रुपये तक की खरीद सीधे की जा सकती है जबकि 50 हजार से अधिक की खरीद के लिए ऑनलाईन बिडिंग का प्रावधान है। 


संबंधित खबरें