मुख्य समाचार

घर की छत पर करें बागवानी, मिलेगा अनुदान

पटना/07.06.19। शहरी क्षेत्र में घर की छतों पर बागवानी के लिए कृषि विभाग ने रूफ टाॅप गार्डेनिंग योजना स्वीकृत की है। इसके तहत लाभुक को लागत मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 25 हजार रुपये सहायता अनुदान मिलेगा। योजना राज्य के 5 स्मार्ट सिटी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया एवं बिहारशरीफ के लिए है। भारत सरकार की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत योजना पर 367.438 लाख राशि खर्च होगी।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि लाभुकों को प्लास्टिक सीट, पाॅट, कंटेनर, ट्रे, सब्जी, फल- फूल के बीज, खाद एवं सिंचाई के लिए सहायता अनुदान मिलेगा। एक व्यक्ति को एक ही इकाई के लिए लाभ दिया जायेगा। निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर सामान की खरीद करने पर लाभुकों को इकाई लागत के आधार पर ही अनुदान मिलेगा। इस योजना से शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण में सुधार के साथ हरित क्षेत्र का विकास होगा। संबंधित जिलों के इच्छुक लोग योजना का लाभ लेने के लिए जिला उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 
 


संबंधित खबरें