मुख्य समाचार

एसके मेमोरियल का बुकिंग शुल्क बदला, एक जून से प्रभावी

पटना/11.16.19 । श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने एसके मेमोरियल हाॅल के बुकिंग शुल्क एवं गांधी मैदान के  जमानत शुल्क में परिवर्तन किया है। संशोधित शुल्क एवं समय एक जून से ही प्रभावी है। श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के प्रभारी सह आयुक्त के सचिव कृत्यानंद सिंह ने बताया कि एसके मेमोरियल हाॅल की बुकिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होगी।  

एसके मेमोरियल हाॅल का प्रतिदिन बुकिंग शुल्क : सरकारी एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए जीएसटी सहित एक लाख रुपये, अन्य कार्यक्रमों के लिए जीएसटी सहित एक लाख पच्चीस हजार , जमानत राशि पच्चीस हजार। 

एसके मेमोरियल सभाकक्ष का शुल्क : सरकारी एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए जीएसटी सहित दस हजार रुपये और जमानत राशि तीन हजार , अन्य कार्यक्रमों के लिए जीएसटी सहित पंद्रह हजार रुपये और जमानत राशि छह हजार ।

एसके मेमोरियल परिसर का शुल्क : सरकारी एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए जीएसटी सहित पंद्रह हजार रुपये और  जमानत राशि सात हजार रुपये, अन्य कार्यक्रमों के लिए जीएसटी सहित पैंतीस हजार एवं जमानत राशि दस हजार रुपये। 

गांधी मैदान : व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए जमानत शुल्क राशि पच्चीस हजार की जगह एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है। 

विस्तृत जानकारी www.patnadivision.bih.nic.in पर भी उपलब्ध है।


संबंधित खबरें