बिहार म्यूजियम के ओरिएंटेशन हाॅल में दस दिवसीय आर्ट फिल्म फेस्टिवल 21 जून 2019 से शुरू है। 3 जुलाई तक चलने वाले फेस्टिवल के पहले दिन कलाकार एवं चित्रकार जगदीश स्वामीनाथन की जीवनी पर आधारित फिल्म दिखाई गई।
22 जून को प्रकाश झा की फिल्म परंपरा, 23 को नालंदा विक्रमशिला, 25 को ए रेबिट्स द लीप इन द मून नाईट, 26 को बिहार की संस्कृति, 28 को ट्रेकिंग फाॅक, 29 को विरासत, 30 जून को मंजूषा कला, 2 जुलाई को रीबर्थ एवं 3 जुलाई को इन सर्च ऑफ फेडिंग कैनवास फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
फिल्मोत्सव का उद्घाटन बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव विनोद अनुपम ने किया। इस मौके पर कला समीक्षक विनोद भारद्वाज एवं बिहार म्यूजियम के निदेशक युसूफ भी मौजूद थे।