मुख्य समाचार

माइम फेस्टिवल, कालिदास रंगालय

बिहार में पहली बार माइम फेस्टिवल का आयोजन कालिदास रंगालय में 19-20 जुलाई को होने जा रहा है। कनक एंटरटेनमेंट एवं मॉडर्न माइम सेंटर कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन होगा। माइम कला में कलाकार बिना कुछ कहे अपने शरीर के भाव से अभिनय करता है।   

दो दिवसीय माइम फेस्टिवल की तैयारी में जुटे युवाओं को कोलकाता के माइम गुरु कमल नस्कर प्रशिक्षण दे रहे हैं। सह प्रशिक्षक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, सिक्किम के छात्र सुमित ठाकुर हैैं। पटना में विभिन्न जगहों पर महोत्सव को लेकर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में पटना सिटी स्थित फील द बीट स्टूडियो में युवाओं को फिजिकल एक्सरसाइज, ग्रामर ऑफ माइम, चरित्र अध्ययन एवं माइम के इतिहास की जानकारी दी गई। 

अभिनय में करियर तलाश रहे युवाओं को माइम के महत्व की जानकारी मिली। प्रतिभागियों में शिवानी झा, मुकेश शर्मा, सनी कुमार, शाकिब खान, अब्दुल्लाह, दीपक गोयल, ऋत्विक, कृष्णा, मयंक, चंदन, रवि, छोटू, रौशन, प्रशांत, संदीप, मयंक एवं मोहित हैं।
 


संबंधित खबरें