रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यनस एवं रोट्रैक्ट रोजी रिवाइटर्स ने सावन महोत्सव का आयोजन टेंडर हार्टस् इंटरनेशनल स्कूल में किया। हरे परिधान में सजी महिलाओं ने मेहंदी लगाओ एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया। सावन के गानों पर आधारित नृत्य में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
सावन क्वीन का पुरस्कार सुष्मा बग्घा को मिला। फर्स्ट रनर अप प्रियंका एवं सेकेंड रनर अप रूबी गुप्ता रहीं। सरीता एवं अंकिता खेतान की मेहंदी डिजाइन सराहनीय रही। मुख्य अतिथि डाॅ नाजिया मजीद ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ में शिवानी भार्गव भी थीं।
महोत्सव के दौरान दस साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त डाइट कैंप का भी आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन फार्मा कंपनी एबाॅट ने किया। डाइटिशियन पूनम और उनकी टीम ने लगभग 200 बच्चों की मुफ्त में जांच कर उन्हें खान-पान का सही तरीका बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता, संजू, सुप्रिया, पूर्णिमा, प्रियंका एवं ईशा का योगदान रहा ।