मुख्य समाचार

जल-जीवन-हरियाली अभियान का संदेश देंगे जागरूकता रथ

पटना। जल-जीवन-हरियाली अभियान के जागरूकता के लिए लघु जल संसाधन विभाग का प्रचार रथ जिलों के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रथों को हरी झंडी दिखाई। बिहार भू-जल विकास मिशन के अंतर्गत जल संचयन के तरीकों और बचाव के संबंध में रथ लोगों को जागरूक करेगा। आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के सामने किया गया।  

जन चेतना के माध्यम से लोगों को यह भी बताया जायेगा कि कम वर्षा होने पर भू-जल ही एकमात्र सहारा है। इसके लिए लोगों को वर्षा जल इकट्ठा करना होगा। सोख्तों का निर्माण एवं रख-रखाव, उत्तम बीज, जैविक खाद एवं सूक्षम सिंचाई का उपयोग, तालाब जल संरक्षण एवं सफाई, खेतों की मेड़बंदी आदि जानकारियों से लोगों को जागरूक किया जायेगा। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, प्रधान सचिव के.के.पाठक, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह, ओएसडी गोपाल सिंह, डीएम कुमार रवि समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें