पटना। गया, राजगीर और नवादा में पेय जलापूर्ति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के दौरान ही पानी स्टोरेज करने का निर्देश दिया है। इससे पूरे साल जल की आपूर्ति हो सकेगी। जल संसाधन विभाग को इन जिलों में जाकर साइट विजिट करने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री के समक्ष जल संसाधन विभाग ने राजगीर, गया और नवादा में पेय जलापूर्ति के लिए गंगा वाटर लिफ्ट स्कीम फॉर ड्रिंकिंग के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। इन जिलों में पेयजलापूर्ति की मांग, प्रोजेक्ट रिक्वायरमेंट्स, इंटेक ऑप्शन्स, प्रपोज्ड सिस्टम कांसेप्ट, स्टोरेज ऑप्शन्स, प्रोजेक्ट कॉन्फिगरेशन, पाइपलाइन रूट मैप सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में जल संसाधन मंत्री, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ एवं चंचल कुमार, सचिव संजीव हंस, मनीष वर्मा, अनुपम कुमार, अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह, ओएसडी गोपाल सिंह समेत जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।