मुख्य समाचार

बोधगया : आइकोनिक डेस्टिनेशन

भारत सरकार ने देश के 16 जगहों को आइकोनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसमें बोधगया भी शामिल है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पर्यटन विभाग ने 9 सितंबर, 2019 को बोधगया के डेवलपमेंट प्लान विजन, वर्ल्ड क्लास एकोमोडेशन एवं अन्य योजनाओं से संबंधित प्रेजेंटेशन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधगया को प्रदर्शित करने के लिए महाबोधि मंदिर के अंदर बुद्ध की मूर्ति या बोधिवृक्ष से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। राज्य सरकार पहले से ही बोधगया को बेहतर बनाने में जुटी है। इसके लिये कई काम किये गये हैं। मंदिर कीे सुरक्षा के लिए चहारदीवारी को दुरुस्त एवं  परिसर से अनावश्यक चीजों को हटाया गया है।

बोधगया भगवान बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति स्थल है, तो राजगीर में कई वर्षों तक रहकर उन्होंने उपदेश दिया। वैशाली भी भगवान बुद्ध से संबद्ध है। बोधगया, राजगीर और वैशाली को आपस में लिंक करने का काम हो रहा है। बोधगया में बाहर से आने वाले बौद्ध भिक्षु एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए काम हो रहा है। यहां महाबोधि कल्चरल केंद्र बन रहा है, जहां दो हजार क्षमता का ऑडिटोरियम होगा।

भारत सरकार की योजना केे बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्थल निरीक्षण आवश्यक है। इसके लिए शीघ्र तिथि निर्धारित की जायेगी। बैठक में पर्यटन मंत्री रमेश कुमार ऋषि, सीएम के परामर्शी, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, प्रधान सचिव चंचल कुमार एवं उदय सिंह कुमावत, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह एवं ओएसडी गोपाल सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें