मुख्य समाचार

आशियाना के नये प्रोजेक्ट की बुकिंग पांच दिसंबर से

जयपुर/एजेंसी। प्रमुख रीयल्टी कंपनी आशियाना हाउसिंग ने जयपुर में एक नयी आवासीय परियोजना ‘आशियाना दक्ष’ शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी इसके लिए बुकिंग पांच दिसंबर से शुरू करेगी। 

कंपनी के उपाध्यक्ष संजीव रावत ने बताया कि जगतपुरा में 6.55 एकड़ में प्रस्तावित इस ‘हाई राइज’ आवासीय परियोजना में दो एवं तीन बैडरूम के फ्लैट होंगे। कंपनी पहले चरण में 264 फ्लैट बनाएगी, जिसका काम सितंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस परियोजना के लिए पंजीकरण हाल में शुरू किया और लोगों ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। जयपुर में कंपनी की यह आठवीं आवासीय परियोजना होगी।
 


संबंधित खबरें