पटना। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में बिहार फोकस स्टेट के रूप में शामिल होगा। इस बार का थीम इज ऑफ डूइंग बिजनस है। मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक है।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार की सहभागिता को लेकर उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बिहार मंडप के लिए 259 वर्गमीटर जगह इंडिया ट्रेड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) ने आरक्षित की है। मंडप में हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के 16 एवं बिहारी व्यंजन के दो स्टाॅल होंगे।
मंडप का उद्घाटन उद्योग मंत्री श्याम रजक करेंगे। मेले के दौरान 21 नवंबर को बिहार दिवस का आयोजन होगा। इसमें बिहार के मशहूर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक में उद्योग निदेशक पंकज कुमार सिंह, मेला प्रभारी उमेश कुमार सिंह, उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक सिंह, कला संस्कृति व युवा एवं सूचना- जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।