पटना। इंडियन रोड कांग्रेस का 80वां वार्षिक अधिवेशन 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक ज्ञान भवन पटना में होगा। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। 19 दिसंबर को टेक्निकल एग्जीबिशन का शुभारंभ पथ निर्माण मंत्री करेंगे। इंडियन रोड कांग्रेस सड़क निर्माण क्षेत्र से जुड़े इंजीनियर एवं कंपनियों की राष्ट़ीय स्तर पर सबसे बड़ी संस्था है।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवेशन महत्वपूर्ण है। पटना में उपलब्ध संसाधनों के कारण इसे ज्ञान भवन में कराने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में 2500 डेलिगेट्स पटना के सदस्यों के साथ विभिन्न टेक्निकल सेशन एवं प्रेजेंटेशन में भाग लेंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।