मुख्य समाचार

जल-जीवन-हरियाली रथ जिलों के लिए रवाना    

पटना। जल-जीवन-हरियाली अभियान के जागरूकता रथों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 19 जनवरी 2020 को अभियान के समर्थन में बनने वाली मानव ऋंखला के लिए सभी जिलों में जागरूकता रथों को भेजा गया है।

जीपीएस, एलईडी स्क्रीन एवं वीडियो कैमरे से सुसज्जित प्रचार वाहन प्रतिदिन कम से कम तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 300 से अधिक पंचायत वाले जिलों में रथ का परिचालन 24 दिन, 200 से 300 पंचायत वाले जिलों में रथ का परिचालन 20 दिन तथा 200 से कम पंचायत वाले जिलों में रथ का परिचालन 15 दिनों तक कराया जायेगा। 

इन रथों के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली अभियान, नशा मुक्ति और शराबबंदी के पक्ष में और दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरुद्ध चलाये जाने वाले अभियान के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री संजय झा एवं नीरज कुमार, सीएम के परामर्शी, मुख्य सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार एवं निदेशक प्रदीप कुमार झा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें