मुख्य समाचार

केंद्र ने 6.5 लाख घर निर्माण को दी मंजूरी 

नई दिल्ली/एजेंसी। केंद्र ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 6.5 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत घरों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार अगले तीन से चार महीनों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 1.12 करोड़ घरों के निर्माण को मंजूरी देगी।

इधर, एनरॉक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि किफायती आवास एवं तैयार फ्लैटों की बढ़ी मांग से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घरों की बिक्री 2019 में छह प्रतिशत बढ़कर 46,920 पर पहुंच गई। एनरॉक संपत्ति पर परामर्श देने वाली कंपनी है। रिपोर्ट के अनुसार एनसीआर में औसत कीमत लगभग 4,600 रुपये प्रति वर्गफुट बनी रही।

रिपोर्ट के अनुसार घरों की बिक्री मुंबई में सर्वाधिक 22 प्रतिशत और पुणे में 18 प्रतिशत बढ़ी। चेन्नई में बिक्री में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि 2019 में बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में घरों की बिक्री में क्रमशः 12 प्रतिशत और 11-11 प्रतिशत की गिरावट आई।
 


संबंधित खबरें