मुख्य समाचार

राजधानी जलाशय      

सचिवालय तालाब परिसर अब राजधानी जलाशय के नाम से जाना जायेगा। राजधानी जलाशय परिसर में सिर्फ बच्चे ही जा सकेंगे। इस परिसर में पक्षियों की कुछ विशेष प्रजाति को संरक्षित करने की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों का प्रवेश ग्रुप एवं प्रशिक्षित गाइड के साथ होगा। वन विभाग के गाइड बच्चों को पक्षी, हरियाली एवं पर्यावरण की विस्तृत जानकारी देंगे। 

राजधानी वाटिका के नये प्रवेश द्वार के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय तालाब परिसर का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने तालाब के पास सोलर पंप और वृक्ष लगाने के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
 


संबंधित खबरें