अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव अहमदाबाद में सात जनवरी से शुरू हो गया है। 14 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव का आयोजन हर साल गुजरात में मकर संक्रांति के अवसर पर होता है। साबरमती रिवर फ्रंट में पतंग महोत्सव का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद पर्यटक रात आठ से दस बजे तक ले सकते हैं।
देश एवं विदेशों से आये 150 से अधिक पतंगबाज महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पर्यटक रंग-बिरंगे एवं अद्भुत डिजाइन के पतंगों को देखकर हैरान हैं। 1989 से अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन गुजरात में हो रहा है।