मुंगेर जिला स्थित भीम बांध इकोलाॅजी टूरिस्ट सेंटर गर्म जल कुंड, प्राकृतिक वन एवं वन्य प्राणी आश्रय के लिए प्रसिद्ध है। हवेली खड़गपुर ब्लाॅक के अंतर्गत भीम बांध में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल भी है। इकोलाॅजी टूरिस्ट सेंटर में जन सुविधाओं के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह स्थल पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यातायात के साधनों को बढ़ाने का निर्देश दिया।
जल-जीवन-हरियाली अभियान की मुंगेर में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने खड़गपुर झील के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। इसे ईको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां के पानी को पेय जल के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा।

भीम बांध इकोलाॅजी टूरिस्ट सेंटर के उद्घाटन के मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री शैलेश कुमार एवं संजय झा, मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान सचिव दीपक कुमार, सीएम के प्रधान सचिव एवं सचिव, डीएम, एसपी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।